एडमिरल डी के जोशी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एनएम, वीएसएम
(अवकाश प्राप्त)
,

माननीय उप राज्‍यपाल, अण्‍डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह


संपर्क विवरण

  • कार्यालय : 03192233333
  • फैक्‍स :: 03192 - 230372.
  • आवास : 03192 - 233300.
  • ईमेल : lg[dot]and[at]nic[dot]in, lgandaman[at]hotmail[dot]com
  • डाक पता: Lt. Governor's Secretariat ,Rajniwas, Port Blair - 744101, Andaman & Nicobar Islands
एडमिरल डी के जोशी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एनएम, वीएसएम(अवकाश प्राप्त) ने भारतीय नौसेना के 21वें नौसेना प्रमुख के रूप में 31 अगस्त 2012 को पदभार ग्रहण किया था। उनका जन्म उत्तराखंड राज्य के अलमोड़ा जिले में 04 जुलाई 1954 को हुआ था। वे एंटी-सबमरीन वारफेयर के विशेषज्ञ हैं। वे नेवल वॉर कॉलेज (यूएसए), कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर (मुंबई) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (नई दिल्ली) के छात्र रहे हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन) में वरिष्ठ प्रशिक्षक (नेवी) भी रहे हैं ।

एडमिरल जोशी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ तथा अनुदेशात्मक नियुक्तियों पर कार्य किया है। समुद्र में उनकी कमानों में गाइडेड मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुठार, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रोयर आईएनएस रणवीर तथा विमान वाहक पोत आईएनएस विराट शामिल हैं और इस दौरान उन्हें नौसेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक और युद्धसेवा पदक से सम्मानित किया गया। एडमिरल जोशी 1996 से 1999 तक सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में रक्षा सलाहकार भी रहे है और इस दौरान उन्हें फिलीपींस का भी प्रत्यायन प्राप्त था। फ्लैग रैंक पर पदोन्नति के बाद, एडमिरल जोशी ने पूर्वी बेड़े की कमान संभाली और इस दौरान उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया गया । उन्होंने एकीकृत मुख्यालय में सभी नोडल शाखाओं के प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान की है। उन्होंने कार्मिक शाखा में सहायक प्रमुख कार्मिक(मानव संसाधन विकास) के रूप में और युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण में विमान वाहक कार्यक्रम (एसीएसीपी) के सहायक नियंत्रक के रूप में कार्य किया तथा उसके बाद प्रचालन शाखा में सहायक नौसेना स्टाफ प्रमुख(सूचना, युद्ध एवं प्रचालन) तथा उप नौसेना स्टाफ प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान की है।

एडमिरल जोशी ने नौसेना प्रमुख के रूप में अपना आधे से भी कम कार्यकाल पूरा होने से पहले ही 26 फरवरी 2014 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त की। उन्होंने 08 अक्टूबर, 2017 को अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल का पदभार ग्रहण किया। साथ ही उन्हें 2017 से द्वीप विकास एजेंसी के उपाध्यक्ष के रूप में नामित भी किया गया है।

ADMIRAL D K JOSHI, PVSM, AVSM, YSM, NM, VSM (Retd.)

उप राज्‍यपाल का कार्यालय

03192233333

03192 - 230372.

03192 - 233300.

lg[dot]and[at]nic[dot]in, lgandaman[at]hotmail[dot]com

उप राज्‍यपाल के सचिव

03192-233113

232135

secytolg[dot]and[at]nic[dot]in

उप राज्यपाल के संयुक्त सचिव

03192-232126

8010038183

उप राज्‍यपाल के विशेष कार्याधिकारी

03192-230507

9888489869

उप राज्यपाल के वरिष्ठ निजी सचिव

03192 - 233333

spstolgrajniwas(at)gmail.com

उप राज्‍यपाल के एडीसी

03192-232675

Scroll to Top